Description
‘वैदिक रश्मि विज्ञान’ वेद के साथ सम्पूर्ण सृष्टि को समझने का श्रेष्ठतम विज्ञान है। यह विज्ञान वेद के स्वरूप को समझने में हजारों वर्षों से होती आ रही भूलों तथा आधुनिक भौतिक विज्ञान की अनेक अनसुलझी समस्याओं के परिष्कार का सर्वोत्तम साधन है। यह ग्रन्थ ‘वेदविज्ञान-आलोक:’ के प्रथम संस्करण की पूर्वपीठिका का संशोधित रूप है। यह ग्रन्थ ‘वेदविज्ञान-आलोक:’ एवं ‘वेदार्थ-विज्ञानम्’ को समझने की कुंजी है। यह ग्रन्थ वेद व आर्ष ग्रन्थों की परम्परागत शैली तथा वर्तमान भौतिक विज्ञान के अनुसंधाताओं को सर्वथा नवीन वस्तुत: सनातन आर्ष सृष्टि प्रदान करेगा। इस ग्रन्थ के गम्भीर अध्ययन से प्रतिभाशाली एवं सात्त्विक प्रज्ञा व अन्त:करण वाले अध्येताओं को वेदादि शास्त्रों तथा ब्रह्माण्ड के गम्भीरतम रहस्य सहज ही उद्घाटित होते प्रतीत होंगे। उन्हें ऐसा प्रतीत होगा मानो शास्त्र एवं सृष्टि दोनों ही अपने रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए उद्यत हो रहे हैं।
वस्तुत: यह विज्ञान मेरा अपना नहीं है, बल्कि महर्षि ऐतरेय महीदास, महर्षि याज्ञवल्क्य, महर्षि तित्तिर, महर्षि जैमिनी, महर्षि यास्क जैसे एवं इनके भी पूर्वज वेद के महान् तत्त्वद्रष्टा महर्षियों का सनातन विज्ञान है। मैंने तो उन महापुरुषों के विज्ञान को मात्र उद्घाटित किया है। सम्पूर्ण सृष्टि वेदमन्त्रों के स्पन्दनों से ही बनी है, यह इस विज्ञान का सार तत्त्व है। विषय नवीन प्रतीत होने से पाठकों को इसके अध्ययन में कठिनाई अवश्य आयेगी, परन्तु वेदों व ऋषियों के महान् ज्ञान-विज्ञान पर श्रद्धा तथा भगवत्पाद परमर्षि ब्रह्मा से लेकर ऋषि दयानन्द पर्यन्त ऋषियों की वेद के प्रति घोषणा पर विश्वास करने वाले इस ग्रन्थ को पढ़कर आनन्दित व रोमांचित अवश्य होंगे।
—आचार्य अग्निव्रत

Reviews
There are no reviews yet.